Big News Meerut: मेरठ में कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़, कई महिलाएं और बच्चों सहित बुजुर्ग दब गए

Share post:

Date:


शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर के शताब्दी नगर सेक्टर-4 में चल रही महा शिव पुराण कथा में शुक्रवार दोपहर अचानक एंट्री गेट के पास कथा स्थल पर पहुंचने को लेकर भगदड़ मच गई और व्यवस्था ऐसी हुई की भगदड़ के चलते कई महिलाएं और बच्चे जमीन पर गिरकर चोटिल हो गए।

हालांकि, व्यवस्था संभाल रहे कुछ लोगों ने महिलाओं और बच्चों को निकालने की कोशिश की। लेकिन, काफी देर तक वहां चीख पुकार मचती रही। वहीं घायल हुए लोगों को कार्यक्रम की व्यवस्था संभाल रहे लोगों ने बामुश्किल एंट्री गेट से बाहर निकाला। लेकिन अचानक हुई इस अफरा तफरी से महिलाएं और बच्चे सहम गए। हालांकि, समय रहते व्यवस्था संभाल रहे लोगों ने एंट्री गेट से महिलाएं और बच्चों को बाहर निकाल लिया। इसके बाद एक बार फिर व्यवस्था को सुचारु किया गया।

 

 

 

बता दें कि, पिछले 1 सप्ताह से परतापुर के शताब्दी नगर में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा लोगों को महाशिवपुराण की कथा सुना रहे हैं। शुक्रवार को भी महाशिवपुराण कथा को सुनने के लिए हजारों लोगों की भीड़ शुक्रवार दोपहर एंट्री गेट से अंदर जा रही थी। लेकिन अचानक एंट्री गेट पर अंदर जाने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू के बाद भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए।

 

देखिये पूरी खबर का वीडियो-

मेरठ में शिव महापुराण कथा के दौरान भगदड़, पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला, वीडियो आया सामने…

 

 

यह खबर भी पढ़िए-

Big News Meerut: मेरठ में कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़, कई महिलाएं और बच्चों सहित बुजुर्ग दब गए

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

चित्रकला विषय के प्री-पीएचडी कोर्स का शुभारम्भ

कला के क्षेत्र में शोध की असीम संभावनाएं हैं शारदा...

कैंसर का निदान अनुशासित जीवन शैली से संभव

प्रतिवर्ष 12 लाख से अधिक कैंसर मरीजों की...

मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर लगाया आरोप

अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे...