spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutChristmas Day 2024: यीशु के जन्म के गीत गूंज उठे, हुए विशेष...

Christmas Day 2024: यीशु के जन्म के गीत गूंज उठे, हुए विशेष आयोजन

-

  • आधी रात को बारह बजे यीशु के जन्म के गीत गूंज उठे,
  •  शहर के 34 चर्च में एक साथ एक ही समय पर हुए आयोजन,
  • सुबह हुए विशेष आयोजन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी यूपी के मेरठ में हर साल की भांति इस बार भी क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ शहर के सभी चर्च में मंगलवार आधी रात को बारह बजे यीशु के जन्म के गीत गूंज उठे। शहर के 34 चर्च में एक साथ एक ही समय पर आयोजन हुए।

यीशु मसीह के जन्म पर प्रार्थना सभाएं हुईं। वहीं, यीशु मसीह के आगमन की खुशिया चारों तरफ गूंज उठी। फादर, रैव्ह और ब्रदर्स ने यीशु के आगमन की शुभकामनाएं देते हुए संदेश सुनाया। चर्च की क्वायर्स द्वारा कैरल गाए गए। कैंडल जलाकर और केक काटकर यीशु मसीह के आगमन की खुशियां मनाई। क्रिसमस के मौके पर चर्च में विशेष प्रार्थनाओं की गई।

मेरठ में बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में सुबह से ही क्रिसमस की तैयारियां शुरू गईं। रात्रि 11 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक क्रिसमस ईव की आराधना हुई। आराधना का संचालन फादर पारितोष नाएल ने किया। रीडर पीटर एम सिंह और जेरिल के सिंह ने बाइबल का पाठ पढ़ा। आराधना में शहर के सभी ईसाई समाज के लोग उपस्थित रहे।

फादर पारितोष नोएल ने बताया कि किस प्रकार हम क्रिसमस के नजदीक रहकर भी उसे ठीक प्रकार ग्रहण नहीं कर पाते हैं। सेंट जोंस चर्च में रविवार सुबह 11 बजे आराधना की जाएगी। रैव्ह. रिनवी नाएल ने बताया कि इस चर्च की स्थापना 203 वर्ष पूर्व हुई।सरधना के एतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में मंगलवार आधी रात प्रशु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

कार्यक्रम में शामिल होने कई प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचे। चर्च में मेले जैसा माहौल रहा। माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन कर लोगों ने मत्था टेका। भक्तों ने कैंडिल जलाकर सुख समृद्धि की कामना की। एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts