Homeउत्तर प्रदेशMeerutभारत में आतंकवाद के लिये कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

भारत में आतंकवाद के लिये कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

-

जो जिस भाषा में समझेगा उस भाषा में जवाब देने के लिए नया भारत तैयार


एजेंसी, लखीमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने लखीमपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को खुला चैलेंज दे दिया। सीएम योगी ने कहा, भारत में आतंकवाद के लिए अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। भारत सरकार की सुरक्षा सेवा और सुशासन का मॉडल विकास पर आधारित है, गरीब कल्याण पर आधारित है।

अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाएगा तो जीरो टॉलरेंस के नीति के तहत जिस भाषा में समझेगा उस भाषा में जवाब देने के लिए नया भारत तैयार है। ये नया भारत है, किसी भी दुश्मन को छोड़ेगा नहीं।

सीएम योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त है, आज यंहा के युवा को पहचान बताने की जरूरत नहीं है। पहली रैपिड रेल यंहा पर चलती है। मेट्रो का संचालन हो रहा है। ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। किसान का खेत भी बचेगा और बाढ़ से बस्ती भी बचेगी। समाधान का रास्ता निकलेगा। ये जनता का पैसा है इसका सदुपयोग होना चाहिए। उन्होंने लखीमपुर को सौगात देने की बात कहते हुए कहा कि एयरपोर्ट सिर्फ लखनऊ में क्यों लखीमपुरखीरी में भी होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, जो विकास विरोधी हैं, महिला विरोधी हैं, युवा विरोधी हैं, जब इनको शासन मिला था तब किसानों ने आत्महत्या की थी। युवकों ने पलायन किया था। अब बेटी भी सुरक्षित है, व्यापारी भी सुरक्षित है और किसान आत्महत्या नहीं करता। विपक्ष हताश है निराश है इसलिए अब जाती ने नाम पर समाज को बांट रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts