HomeCRIME NEWSशेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 97 लाख की ठगी

शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 97 लाख की ठगी

-

– व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी को दिया अंजाम, मुकदमा दर्ज


नोएडा। साइबर जालसाजों ने आईपीओ और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर इंजीनियर से 97.44 लाख की ठगी कर ली। जालसाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जब इंजीनियर को ठगी का पता चला तब इसकी शिकायत पुलिस से की। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सेक्टर-75 स्थित पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी में रहने वाले इंजीनियर के पास मैसेज आया, जिसमें घर बैठे डिजिटल मार्केटिंग और आॅनलाइन ट्रेडिंग करके लाखों रुपये कमाने की बात कही गई थी। उन्होंने जब उक्त नंबर पर संपर्क किया तो उनको व्हाट्सएप के एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में पहले से 100 लोग जुड़े थे। इसके बाद आरोपियों ने उनको आॅनलाइन पेज की रेटिंग और रिव्यू का टास्क दिया। इससे उनको कुछ फायदा हुआ। जालसाजों ने उनको आईपीओ और कंपनियों के शेयर में निवेश करने का टास्क दिया।

उन्होंने कई कंपनियों के आईपीओ खरीद लिए। इसके साथ ही जालसाजों द्वारा बताए गए कंपनियों के शेयर में भी निवेश किया। उन्होंने कुल 97 लाख 44 हजार रुपये निवेश कर दिए। वह जब अपने मुनाफे की रकम को वापस लेने लगे तो आरोपियों ने उनके ट्रेडिंग अकाउंट को बंद कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में इंजीनियर की दी गई शिकायत दर्ज कर ली गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts