Homeउत्तर प्रदेशLucknowजेपी की जयंती पर लखनऊ में फिर गहमागहमी, अखिलेश ने योगी सरकार...

जेपी की जयंती पर लखनऊ में फिर गहमागहमी, अखिलेश ने योगी सरकार पर उठाए सवाल, देखें

-


UP News: जय प्रकाश नारायण की जयंती पर लखनऊ में एक बार फिर गहमागहमी मच गई है, जेपी सेंटर के गेट पर दीवार खड़ी कर दी गई है। अखिलेश यादव का आरोप है कि योगी सरकार जेपी सेंटर को बेचने की तैयारी कर रही है, जबकि बीजेपी सरकार ने करप्शन का आरोप लगाते हुए जांच का हवाला दिया है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘भाजपाई लोग हों या इनकी सरकार, इनका हर काम नकारात्मक का प्रतीक है। पिछली बार की तरह समाजवादी लोग कहीं ‘जय प्रकाश नारायण जी’ की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने न चले जाएं, इसीलिए उन्हें रोकने के लिए हमारे निजी आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गयी है’ भाजपाई लोग हों या इनकी सरकार, इनका हर काम नकारात्मक का प्रतीक है। पिछली बार की तरह समाजवादी लोग कहीं ‘जय प्रकाश नारायण जी’ की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने न चले जाएं, इसीलिए उन्हें रोकने के लिए हमारे निजी आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गयी है।

– भाजपा ने श्रद्धांजलि के रास्ते रोके हैं
– भाजपा ने PDA के रास्ते रोके हैं ⁠
– ⁠भाजपा ने सौहार्द के रास्ते रोके हैं
– भाजपा ने अमन-चैन के रास्ते रोके हैं
– ⁠⁠भाजपा ने संविधान के रास्ते रोके हैं
– ⁠भाजपा ने आरक्षण के रास्ते रोके हैं
– ⁠भाजपा ने किसानों के रास्ते रोके हैं
– भाजपा ने नारी-सम्मान के रास्ते रोके हैं ⁠
– ⁠भाजपा ने युवा-विकास के रास्ते रोके हैं ⁠
– भाजपा ने सच्चे मीडिया के रास्ते रोके हैं ⁠⁠
– ⁠भाजपा ने नौकरी के रास्ते रोके हैं ⁠
– भाजपा ने कारोबार के रास्ते रोके हैं
– ⁠⁠भाजपा ने पेंशन के रास्ते रोके हैं
– ⁠⁠भाजपा ने शिक्षामित्रों के रास्ते रोके हैं
– ⁠भाजपा ने शिक्षक भर्ती के रास्ते रोके हैं
– ⁠भाजपा ने आशा-आंगनबाड़ी के रास्ते रोके हैं
– भाजपा ने ‘यश भारती’ के रास्ते रोके हैं ⁠⁠
– भाजपा ने कलाकर्मियों के रास्ते रोके हैं ⁠⁠
– ⁠भाजपा ने सच्चे खिलाड़ियों के रास्ते रोके हैं ⁠
– ⁠भाजपा ने सामाजिक न्याय के रास्ते रोके हैं
– ⁠भाजपा ने समता-समानता के रास्ते रोके हैं
– ⁠भाजपा ने हक़ माँगनेवालों के रास्ते रोके हैं
– ⁠भाजपा ने ख़ुशहाली के रास्ते रोके हैं ⁠
– ⁠भाजपा ने तरक़्क़ी के रास्ते रोके हैं
– ⁠भाजपा ने सुनहरे भविष्य के रास्ते रोके हैं ⁠
– ⁠भाजपा ने स्वतंत्रता के रास्ते रोके हैं

भाजपाई हमेशा स्वतंत्रता-सेनानियों और स्वतंत्रता आंदोलन के विरोधी रहे हैं। रास्ते रोकना इन्होंने औपनिवेशिक शक्तियों के साथ रहने और दबे-छुपे उनका साथ देने से सीखा है।

जन-जन कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

 

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/sp-took-to-the-streets-raf-deployed-at-akhileshs-house-huge-uproar-over-jps-legacy-in-lucknow-these-pictures-surfaced/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts