Homeउत्तर प्रदेशBaghpatचंद्रशेखर आजाद के पोस्टर पर पोती कालिख

चंद्रशेखर आजाद के पोस्टर पर पोती कालिख

-

बागपत। बड़ौत में रविदास महासभा के 75वें वार्षिक समारोह में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के पोस्टर पर कुछ लोगों ने कालिख पोत दी। यह घटना बड़ौली रोड स्थित रविदास छात्रावास के पास हुई।

कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद के आने से पहले उनके समर्थकों ने नगर में पोस्टर लगवाए थे। कालिख पोतने की घटना के बाद समर्थकों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। समर्थक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

इस घटना पर चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो लोग आज उनके पोस्टर पर कालिख पोत रहे हैं, एक दिन जनता उनके मुंह पर कालिख पोतेगी। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे समर्थन बढ़ेगा, विरोधी भी बढ़ेंगे। ऐसी हरकतें उन्हें और मजबूत बनाएंगी। कार्यक्रम में रालोद नेता अश्वनी तोमर समेत कई नेता मौजूद थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts