spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सीडीए ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी

मेरठ: सीडीए ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी

-

– ठेकेदार से मोटी रकम मांगने की शिकायत पर 17 घंटे से जारी है कार्रवाई।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सेंट्रल गवर्नमेंट के सीडीए कार्यालय में सीबीआई ने छापेमारी की है। टीम पिछले 17 घंटों से कार्यालय में जांच कर रही है। कार्यालय में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार ने सीबीआई में शिकायत की थी। उसका आरोप था कि बिल पास करने के लिए आॅडिट टीम और स्टाफ ने मोटी रिश्वत की मांग की। ठेकेदार के विरोध करने पर उसका बिल रोक दिया गया।

मेरठ में सीडीए की तीन शाखाएं हैं, जिनमें सीडीए फंड, सीडीए आर्मी और सीडीए पेंशन डिपार्टमेंट हैं। यहां केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक ट्रेनिंग हॉस्टल भी है। कार्यालय में सेंट्रल गवर्नमेंट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के फंड का लेखा-जोखा रखा जाता है। साथ ही सरकारी टेंडर भी यहीं से पास होते हैं।

सीबीआई की टीम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। कुछ कर्मचारियों ने भागने की कोशिश की। टीम ने कुछ कर्मचारियों को रोक लिया, जबकि अन्य को जाने दिया। सूत्रों के अनुसार, स्टोर से जुड़े एक मामले में एक कर्मचारी को पकड़ा गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts