HomeAccident NewsBathinda Accident: बठिंडा में डिवाइडर से टकराई कार, पांच लोगों की मौत

Bathinda Accident: बठिंडा में डिवाइडर से टकराई कार, पांच लोगों की मौत

-

बठिंडा। बठिंडा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी अमिता सहित पांच युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सभी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर बठिंडा से गुजरात की ओर जा रहे थे।

 

Bathinda Accident

 

मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिस में तैनात महिला पुलिस कर्मी अमिता अपने चार दोस्तों- अंकुश, भरत, चेतन और सतीश के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में यात्रा कर रही थीं। जैसे ही वाहन गांव गुरथड़ी के समीप मैन हाईवे पर पहुंचा, गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में गाड़ी सवार सभी पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया जा रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts