HomeAccident Newsबस और ई-रिक्शा टक्कर में एक की मौत

बस और ई-रिक्शा टक्कर में एक की मौत

-

चार घायल, दो बच्चों सहित जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी


पीलीभीत। मैगलगंज हाईवे पर गुरुवार सुबह एक निजी बस और ई-रिक्शा की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में दो बच्चों सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना घुंघचाई थाना क्षेत्र में सुबह लगभग पाँच बजे हुई। एक तेज रफ्तार निजी बस ने पूरनपुर से सवारियां लेकर जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

स्थानीय निवासियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पूरनपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने कढ़ेया कनपारा निवासी 40 वर्षीय सूरजपाल को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें बलरामपुर निवासी 55 वर्षीय बाबूराम, ई-रिक्शा चालक 60 वर्षीय महबूब, बाबूराम के पोते 13 वर्षीय विवेक और पोती 9 वर्षीय मीनाक्षी शामिल हैं।

गंभीर रूप से घायल बाबूराम और चालक महबूब को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों बच्चों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

थाना अध्यक्ष घुंघचाई, राजीव कुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts