spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर: मामूली विवाद में बारात में ही हुआ तलाक

बुलंदशहर: मामूली विवाद में बारात में ही हुआ तलाक

-

– दुल्हन ने किया विदाई से इंकार
– घर वालों ने बारातियों को बनाया बंधक, 5 लाख लेकर छोड़ा


बुलंदशहर। बुलंदशहर में दिल्ली से आई एक बारात में हंगामा हो गया। जिसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया और उसके परिवार वालों ने बरातियों को बंधक बना लिया। काफी देर हंगामा चला, उसके बाद बरात में ही दूल्हे को 3 तलाक देकर शादी में खर्च हुए पैसे देने पड़े, तब जाकर बारातियों को छोड़ा गया।

हंगाामे की वजह सिर्फ इतनी थी कि दूल्हे की दादी को घरातियों ने कुर्सी से उठा दिया था, ये बात दूल्हे को इतनी बुरी लगी कि उसने लड़की वालों से गाली गलौज कर दी। इसी पर बात बिगड़ गई। मामला औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

बताया जाता है कि औरंगाबाद निवासी एक युवती का निकाह दिल्ली के सीमापुरी निवासी युवक से तय हुआ था। दूल्हा बैंड बाजे के साथ बारात लेकर लड़की पक्ष की तरफ से बुक कराए गए मैरिज हॉल में पहुंचा। जहां बारातियों का लड़की वालों ने दमदार स्वागत किया। दूल्हे और बारातियों को नाश्ता कराया गया। उसके बाद कुछ रश्में पूरी की गईं। फिर निकाह की तैयारी शुरू हो गई। बारातियों को खाना खाने के बाद मौलवियों ने दूल्हा और दुल्हन को निकाह कबूल कराया।

गांव के लोगों ने बताया कि निकाह के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे मैरिज हॉल में दूल्हे की दादी एक कुर्सी पर बैठी हुई थीं। दुल्हन पक्ष का एक युवक वहां पहुंचा और दादी से कुर्सी छोड़ने की बात कहने लगा। दादी ने कुर्सी छोड़ने से मना कर दिया और दूसरी कुर्सी लेने को कह दिया। इसी बात पर युवक और दूल्हे की दादी के तू तू मैं मैं हो गई। लड़के ने कहा कि आप लोगों ने मेरी भरी बारात में बेइज्जती की है, मैं यहीं पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लूंगा।

दादी को दूसरी कुर्सी पर बिठाया तो भड़का दूल्हा

लड़की वालों ने मामले को संभाला और दूल्हे की दादी को दूसरी कुर्सी पर बिठा दिया। ये बात जब दूल्हे और उसके भाई को पता चली दोनों आग बबूला हो गए और दुल्हन और उसके परिवार के साथ गाली गलौज करने लगे। दुल्हन पक्ष ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो दूल्हे ने दुल्हन को भरी बरात में ही दिल्ली पहुंचकर मारने की धमकी दे डाली। इसपर बात बिगड़ गई।

ये सुनकर दुल्हन ने रुखसती (विदाई) से इंकार कर दिया। जिससे बरात में खलबली मच गई। जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे वालों से निकाह में हुए खर्च हुए 5 लाख रुपये मांग लिये। दूल्हे ने पैसे देने से इंकार किया तो दुल्हन वालों ने बारातियों को बंधक बना लिया। मैरिज हॉल के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। ताकि कोई बाहर न जा सके। इसके बाद दोनों में करीब 4 घंटे तक हंगामा होता रहा।

पूर्व चेयरमैन ने गेट खुलवाकर कराया समझौता

सूचना पर पूर्व चेयरमैन अख्तर मेवाती मौके पर पहुंचे और मेन गेट का ताला खुलवाकर अंदर गए। दूल्हे और दुल्हन पक्ष को आमने सामने बिठाया। जिसमें तय हुआ कि दूल्हा यहीं पर दुल्हन को 3 तलाक देगा और शादी में खर्च हुए 5 लाख रुपए भी देने होंगे। काफी जद्दोजहद के बाद दूल्हे पक्ष ने लड़की वालों को 5 लाख रुपये दिये। इसके बाद रात करीब 3 बजे दूल्हे ने दुल्हन को तलाक तलाक तलाक बोला। तब जाकर बारातियों को बंधनमुक्त किया गया। उसके बाद दूल्हा बारातियों को लेकर दिल्ली लौट गया।
इंस्पेक्टर औरंगाबाद विनोद यादव ने बताया कि थाने में इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। पता चला है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। लड़की के इंकार पर लड़का बारात लेकर लौट गया है। अगर इसके बाद भी कोई पक्ष तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts