Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर: गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नात को उमड़े श्रद्धालु

बुलंदशहर: गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नात को उमड़े श्रद्धालु

-

– गंगा घाटों पर स्नान और मंदिरों में पूजा-अर्चना, हरियाणा-राजस्थान से भी पहुंचे भक्त

बुलंदशहर। अनूपशहर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। बबस्टर गंज घाट, बाबा मस्तराम घाट, गंगा पुल और कच्चे घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अनूपशहर और अहार के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। स्नान के उपरांत मंदिरों में पूजा-अर्चना की और भोग लगाया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए गोताखोर और नाव तैनात की। अहार स्थित अवंतिका देवी मंदिर और मां मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा की।

सोहन ताऊ आश्रम में हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु पहुंचे। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। यह महर्षि वेद व्यास के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। इस दिन भक्त अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं। शास्त्रों में गुरु को भगवान से भी ऊपर का स्थान दिया गया है।

पंडित नरेंद्र शर्मा के अनुसार, गुरु पूर्णिमा पर सुबह स्नान कर सफेद या पीले वस्त्र पहनने चाहिए। गुरु का ध्यान करना चाहिए। अपने जीवन के वास्तविक गुरु को स्मरण या प्रणाम करना चाहिए। गुरु की पूजा और गुरु मंत्र का जप करना चाहिए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts