spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर: 18 महीने के बच्चे को पड़ोसी ने मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर: 18 महीने के बच्चे को पड़ोसी ने मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

-

– शव को घर के भीतर संदूक में छिपाया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

बुलंदशहर। स्याना थाना क्षेत्र के नित्यानंदपुर नंगली गांव में 18 माह के बच्चे माधव की उसके घर के पास रहने वाले युवक ने हत्या कर दी। उसका शव एक संदूक में छिपाया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। माधव, पुत्र पुष्पेंद्र, देर शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मृतक माधव के दादा राजकुमार का कहना है कि बच्चा मंगलवार को शाम करीब 5 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस का रहने वाला अंकुश आया और बच्चे को उठा ले गया।

हमारी उसके घर वालों से कोई रजिंश नहीं है। कभी हमारे बड़े बुजुर्गों का पहले का झगड़ा था। जो बाद में सुलझ गया। कल देर शाम जब माधव लापता हुआ, तो अकुंश भी साथ में था। वह पुलिस और गांव के लोगों के साथ माधव को ढूंढ रहा था।

पुलिस ने सूचना मिलने पर शक के आधार पर आरोपी के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बच्चे का शव एक बक्से में रजाई के नीचे दबा हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चे की हत्या करने के बाद परिजनों के साथ उसकी तलाश में शामिल होने का नाटक कर रहा था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना थाना नरसेना क्षेत्र के नित्यानंदपुर नंगली गांव की है। इस जघन्य वारदात की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts