spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में बसपा की चुनावी जनसभा आज, बसपा सुप्रीमो मायावती जनता को...

मेरठ में बसपा की चुनावी जनसभा आज, बसपा सुप्रीमो मायावती जनता को करेंगी संबोधित

-


शारदा रिपोर्टर 

मेरठ। बसपा प्रमुख मायावती मेरठ में हापुड़ रोड पर जनसभा करने पहुंच रही हैं। उनकी रैली के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। वहीं रैली को लेकर कार्यकर्ता रैली में पहुंच गए।

 

 

बसपा की चुनावी जनसभा आज मंगलवार को मेरठ हापुड़ लोकसभा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के समर्थन में की जा रही है। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने सभा को संबोधित किया। बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के लिए वोट की अपील की। कहा.. मुस्लिम और दलितों को दबाने की कोशिश हो रही है भाजपा धर्म के नाम पर वोट मांग रही। भाजपा से चौकस रहने की कही बात, समाजवादी पार्टी ने भी मुस्लिमों और दलितों को दबाया।

उन्होंने सपा के प्रत्याशी पर भी हमला बोला, कहा..मैंने उनको मेयर बनाया, लेकिन उन्होंने शहर में नहीं किया काम, पार्लियामेंट में जाकर क्या करेंगे काम, संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी, मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट का मुकाबला भाजपा से, योगेश वर्मा पर लगाया आरोप…सभासदों से ठेके के नाम पर उठाया पैसा, आजतक सिर्फ पैसा बटोरने का किया काम, कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा…मेरे साथ जो हुआ, उसका बदला आपको लेना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts