spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAgra Newsभाई ने गोली मारकर बहन को उतारा मौत के घाट, रुपयों के...

भाई ने गोली मारकर बहन को उतारा मौत के घाट, रुपयों के लेनदेन में घटना को दिया अंजाम

-

– दोस्त के साथ बाइक पर आया था हत्यारोपी।

आगरा। रंजिश के चलते भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात की है। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गया। पुलिस तहरीर के आधार पर हत्यारोपी भाई की तलाश कर रही है।

 

 

घटना बुधवार रात की है। थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन नगर में बुधवार रात को घर में 50 वर्षीय अनीता कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतका के भाई हरी सिंह पर है। अनीता का पति श्याम मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया कि हरी सिंह कई साल पहले जेल गया था। उसने बहन के पास अपने कुछ रुपए रखे थे।

इसी के लेन-देन का विवाद चला आ रहा था। ताजगंज के गोबर चौकी निवासी हरी सिंह बुधवार रात को अपने दोस्त के साथ बाइक पर आया। बहन के घर दरवाजा खटखटाया। यहीं, पर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। इसी बीच उसने बहन को गोली मार दी। गोली महिला के सीधे सिर में लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया।

बताया जा रहा कि अनीता और उसका पति शादी में से लौट कर आए थे। तभी हरी सिंह वहां पहुंचा। वह पहले भी अपनी बहन पर हमला कर चुका था। बताया जा रहा है कि 4 साल पहले जेल से छूट कर आया था। बहन ने ही भाई की जमानत कराई थी। वो काफी समय से अपने रुपए मांग रहा था। मगर बहन उसे रुपए वापस नहीं कर पा रही थी।

रात में भी वह घर आकर झगड़ा करने लगा। इस दौरान तमंचे से बहन को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस की चार टीम उसकी तलाश में लगी हुई है। डीसीपी सिटी अली अब्बास में बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई कीजाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts