spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSशराब के नशे में जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, कार्रवाई को...

शराब के नशे में जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, कार्रवाई को लेकर एसएसपी से शिकायत

बुद्धवार (3 अक्टूबर) को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर महिला ने अपने जेठ के खिलाफ दुष्कर्म करने का प्रयास व छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

-

मेरठ- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने जेठ पर शराब के नशे में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मामले की शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है की शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपी जेठ पर कार्रवाई नहीं की। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने आरोपी जेठ पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि 2 अक्टूबर को उसका पति अपने काम पर गया हुआ था। तभी विवाहिता का जेठ शराब के नशे में घर में घुस आया और विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विवाहित ने किसी तरह शोर मचाकर आरोपी जेठ से अपनी जान बचाई।

विवाहित का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। गुरूवार को विवाहिता ने एसएसपी से आरोपी जेठ पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने पीड़िता को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts