- मुझे छुआ भी तो जिंदगी से हाथ धो बैठोगे- सुहागरात पर दुल्हन बोली मैं किसी और की, बॉयफ्रेंड के पास भेज दो।
कानपुर। सुहागरात वाले दिन दुल्हन ने पति को धमकी दी। कहा- मुझसे दूर रहना। मुझे छूना मत। मैं किसी और की हूं। अगर तुमने मुझे छुआ तो तुम अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठोगे। अगर तुम अपनी भलाई चाहते हो तो मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो। दो महीने तक लड़का दुल्हन को मनाता रहा। मगर वह नहीं मानी। एक दिन दुल्हन ने अपने गले में फांसी का फंदा डाल लिया। युवक ने उसे किसी तरह बचाया। इसके बाद फिर दुल्हन ने उसे धमकी दी। शादी के ढ़ाई महीने बाद धमकी से डरा युवक थाने पहुंचा। पुलिस से जान बचाने की गुहार लगाई। मामला घाटमपुर कोतवाली का है।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक लड़की की शादी 23 नवंबर को साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़के से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। लड़के ने बताया कि सुहागरात वाली रात वह दुल्हन के पास पहुंचा। उसने जैसे ही घूंघट उठाने की कोशिश की, तो वह पीछे हट गई। दुल्हन ने उससे कहा कि मुझसे दूर रहो। मेरी जिंदगी में कोई और है। ये तन-मन सब उसी का है। तुम मुझे छूने की कोशिश भी मत करना।
उसने बताया कि वह एक लड़के से प्यार करती है। उसी के साथ अपनी जिदंगी बिताना चाहती है। अगर तुम खुश रहना चाहते हो और जिंदा रहना चाहते हो तो तुम मुझे छोड़ दो। मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के घर छोड़ दो।
मैं पूरी रात उसे समझाता रहा। मगर वह नहीं मानी। अपनी जिद पर अड़ी रही। मैंने सोचा एक दो दिन में मान जाएगी। हर रात मैं उसे मनाने की कोशिश करता। मगर वह नहीं मानी।
लड़के ने बताया कि ढाई महीने से मैं उसे समझा रहा हूं। मगर वह समझने की बजाए मुझे धमकी देती रही। मैं डिप्रेशन में चला गया। मैंने अपने घर वालों को कुछ नहीं बताया। 11 फरवरी को मैं उसे समझा रहा था, मगर वह गुस्सा हो गई।
उसने धमकी दी कि मैं उसकी (बॉयफ्रेंड) नहीं हो सकती तो किसी की नहीं हो सकती। फिर वह कमरे में चली गई। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। मैंने देखा तो कमरे का दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई। इसके बाद मेरे घर वालों को सच का पता चला। घर वालों ने भी उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।
12 फरवरी को मैं थाने पहुंचा और शिकायत की। वह जब मुझे धमकी देती थी तो मैंने उसकी धमकियों को फोन पर रिकॉर्ड कर लिया था। वह रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी है। साढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों को थाने बुलाया गया था। किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। दोनों परिवारों से बातचीत कर मामला सुलझाने को कहा गया है।


