HomeCRIME NEWSमेरठ: मकान का ताला तोड़ लाखों की नकदी व जेवरात चोरी

मेरठ: मकान का ताला तोड़ लाखों की नकदी व जेवरात चोरी

-


मेरठ: बहसूमा थाना क्षेत्र स्थित सेफपुर, फिरोजपुर गांव में अज्ञात चोरों ने बंद मकान को सोमवार की शाम निशाना बनाया। चोर मकान के ताले तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपए की ज्वेलरी चोरी कर ले गए। परिवार रविवार को मकान के ताले लगाकर रिश्तेदारी में चला गया था। सोमवार रात करीब 9:30 बजे जब परिवार घर पहुंचा तो घटना के बारे में जानकारी होने के बाद हाहाकार मच गया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाने के बाद अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई।

 

सैफपुर फिरोजपुर के रहने वाले मांगेराम पुत्र सुखराम ने बताया कि 21 जनवरी को उसकी रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम था। जिसके चलते परिवार के लोग घर के ताले लगाकर खतौली स्थित रिश्तेदारी में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर घर में मोजूद सैफ को काटकर सैफ में रखे सोने चांदी के जेवरात एक पेंडिल ढाई तोले, एक जोड़ी सोने के कुंडल, तीन जोड़ी पाजेब, 10 हजार की नगदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

 

सोमवार रात करीब 9:30 बजे परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी। बहसूमा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts