HomeCRIME NEWSकांग्रेसी कार्यकर्त्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार 

कांग्रेसी कार्यकर्त्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार 

-

आरोपी ने कहा ब्लैकमेल कर रही थी 


रोहतक: हरियाणा के हिमानी नरवाल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस केस में पहली गिरफ्तारी की है। हरियाणा पुलिस ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि हिमानी नरवाल का शव 1 मार्च को रोहतक में एक हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर मिला था।

आरोपी की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है और उसकी पहचान सचिन के रूप में हुई है जो बहादुरगढ़ का रहने वाला है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, आरोपी हिमानी के साथ रिलेशनशिप में था और उसे वह ब्लैकमेल कर रही थी और उससे लाखों रुपए ऐंठ चुकी थी।

हिमानी के शव के पोस्टमार्टम के बाद अभी तक परिवार ने शव नहीं लिया है। बता दें कि उसकी हत्या की जांच अब SIT करेगी। पोस्टमार्टम में चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है।

हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का शव एक सूटकेस में बरामद हुआ था। शव की पहचान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के रूप में हुई, जो कांग्रेस की सक्रिय सदस्य थीं। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा पहले वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव प्रचार में भी सक्रिय रही हैं। अब हिमानी नरवाल की मां ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव और पार्टी ने उनकी बेटी की जान ले ली। उनका कहना है कि पार्टी की ओर से अभी तक किसी ने जानकारी नहीं ली है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts