Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: खनन शिकायत पर बूथ अध्यक्ष को दी थर्ड डिग्री, पुलिसकर्मी लाइन...

मेरठ: खनन शिकायत पर बूथ अध्यक्ष को दी थर्ड डिग्री, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

-

– जानी थाने पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत करने वाले भाजपा बूथ अध्यक्ष दीपेश शर्मा को पुलिस द्वारा कथित तौर पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकतार्ओं ने जानी थाने पर धरना प्रदर्शन किया। आरोप है कि दीपेश शर्मा ने बहरामपुर गांव में अवैध खनन की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद एक दरोगा और दो सिपाही मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि गांव के एक दलाल के कहने पर पुलिस ने दीपेश शर्मा को ही हिरासत में ले लिया और उनके साथ मारपीट कर चालान कर दिया।

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा और बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जानी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

कार्यकतार्ओं के धरने के बाद थाना प्रभारी ने मामले की जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच के आधार पर एक दरोगा और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री विपिन चपराना, बजरंग दल जिला संयोजक गोविंद चपराना, जानी मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज चौधरी, मंडल महामंत्री मनोज फौजी सहित बंटी विश्वकर्मा, राहुल तेवतिया, संदीप राणा, अंशुल शर्मा, विनीत कुमार, अतुल कुमार, सचिन प्रजापति, अमित कुमार और राहुल शर्मा जैसे कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts