HomeTrendingमुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी

-


मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल को यह धमकी मुंबई एयरपोर्ट पुलिस के ईमेल आईडी पर मेल के जरिए भेजी गई है। ईमेल में दावा किया गया है कि ताजमहल पैलेस होटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाया जाएगा।

मेल में आतंकी अफजल गुरू और सैवक्कू शंकर को “अन्यायपूर्ण तरीके से फांसी दिए जाने” का हवाला देते हुए यह धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस की टीम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मेल भेजने वाले आरोपी को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है।

बीते 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि भारत सरकार ने इस हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया था और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसके अलावा कश्मीर में भी आतंकियों के खिलाफ जबरदस्त आॅपरेशन चलाए जा रहे हैं और उन्हें खत्म किया जा रहा है। इसी बीच मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी चर्चा का विषय बनी हुई है।

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भी सख्त रवैया अपनाया था और पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई थी। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया था और भारत के खिलाफ नापाक साजिशें रचने लगा था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts