spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemauke kee najaakatविदेशी धुनों से प्रेरित होकर बने बालीवुड के हिट गाने

विदेशी धुनों से प्रेरित होकर बने बालीवुड के हिट गाने

-

  • आरोप लगे संगीतकारों ने चोरी की विदेशी धुनें

Editor Gyan Prakash
ज्ञान प्रकाश, समूह संपादक |

भारतीय फिल्म उद्योग में कहानियां और संगीत की धुनें चोरी करने का इतिहास रहा है। ऐसा कोई संगीतकार नहीं है जिसने विदेशी धुनों को चोरी करके बालीवुड का हिट गीत न दिया हो। एक बार महान संगीतकार चितलकर रामचंद्र ने स्वीकार किया था कि उन्होंने अपने पूरे संगीत के कार्यकाल में सिर्फ एक बार विदेशी धुन से प्रेरित होकर धुन बनाई थी। वालीवुड में अनु मलिक जैसे संगीतकार है जिन पर धुनों को चोरी करने का खुलकर आरोप लग चुका है।
जब भी कोई हिन्दी फिल्म के गाने की लोकप्रियता बढ़ती है तो लोग संगीतकारों की तारीफ करने में जुट जाते हैं। आपने शाहरुख खान की Þ1997 में आई फिल्म यस बॉस देखी होगी। इस फिल्म के एक गीत सुनिये तो की धुन बनाने के लिये संगीतकार जतिन ललित ने 1996 में संगीतकार हेशाम अब्बास की धुन अहला मा फेकी से प्रेरित थी।

सुपर हिट फिल्म रमेश सिप्पी की शोले का आरडी बर्मन का गाया गीत महबूबा महबूबा को 1973 में आई फिल्म मिहालिस वायोलारिस के गीत ता रियालिया से लिया गया था। सुपर हिट संगीतकार आरडी बर्मन ने 1973 में आई फिल्म यादों की बारात के हिट गीत चुरा लिया है तुमने जो दिल को 1969 के वाल्टर शार्फ और बोजोरा के चर्चित गीत इफ इटस टयूसडे, दिस मस्ट वी बैल्जियम की धुन के सहारे बनाया था। जतिन ललित ने 1988 में आई फिल्म कुछ कुछ होता है के गीत कोई मिल गया को 1978 को एंड्रयू लायड वेवर की धुन टेक दैट लुक आफ योर फेस से चुराया गया था। 1973 की फिल्म आ गले लग जा के गीत तेरा मुझसे से है पहले का नाता की धुन बनाने के लिये आरडी बर्मन ने अमेरिकी लोक गीत दी यलो रोज आफ टैक्सास का सहरा लिया था। 1990 में आई फिल्म जुर्म के गीत जब कोई बात बिगड़ जाए के लिये संगीतकार राजेश रोशन ने 1967 में संगीतकार लेस्टर फ्लैट और अर्ल स्क्रूब के गीत हियर दी व्हीसल ब्लो एक हंन्ड्रेड माइल्स से नकल की थी। 1959 में संगीतकार ऊषा खन्ना ने फिल्म दिल दे के देखो के टाइटल गीत को 1958 में आई मैक्गवार सिसटर्स के गीत सुगरकैन की धुन से बनाया था। कल्याणजी आनंदजी ने 1980 में आई फिल्म कुर्बानी के गीत लैला हो लैला की धुन बनाने के लिये 1975 में आई हालीवुड की फिल्म ब्लैकबुड के गीत चिकानो की ध्ुानों का सहारा लिया था।

अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म शराबी के हिट गीत इन्तेहा हो गई के लिये बप्पी लाहिणी ने 1979 की फिल्म थ्री डिग्री के गीत दी रनर की धुन इस्तेमाल की थी। 1979 की फिल्म चालबाज के लिये संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने न जाने न गीत की रचना के लिये स्टीव वन्डर के गीत पार्ट टाइम लवर से मदद ली थी। 1974 में सचिन देव बर्मन ने साला मैं तो साहब बन गया गीत को 1976 के संगीतकार विनसेंजो डी पावलो और सैंड्रो टानी के गीत चेला इला पर आधारित थे। 1988 में आई जब प्यार किसी से होता है फिल्म में संगीतकार जतिन ललित ने पहली पहली बार गीत के लिये धुन पैट्रिक हैंड्रिक की धुन बोर्न टू वी एलाइव से ली थी। 1979 में आई फिल्म बातों बातों में संगीतकार राजेश रोशन ने गीत उठे सबके कदम की धुन 1935 में आई फिल्म दी लिटेलिस्ट रिबेल के गीत पोली वोली डिडेल से लिया गया था। डिस्को डांसर फिल्म का गीत कोई यहां नाचे नाचे की धुन बप्पी लाहिणी ने वीडियो किल्ड दी रेडियो स्टार से लिया था। 1994 की फिल्म मोहरा के गीत टिप टिप बरसा पानी की धुन संगीतकार वीजू शाह ने रोल डाउन दी रबर मैन गीत से ली थी।

राजेश रोशन ने फिल्म क्या कहना के गीत ये दिल लाया है बहार को बनाने के लिये 1959 में आए गीत ओह कोरोल से लिया था। इनके अलावा बालीवुड के सैंकड़ों गीतों के लिये विदेशी धुनों का सहारा लेना पड़ा। कुछ संगीतकारों पर धुन चोरी करने के खुलकर आरोप लगे थे। बालीवुड पर इस तरह के आरोप हमेशा लगते रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts