Homeउत्तर प्रदेशHastinapurNews Updates: गंगा में डूबने वालों में से तीन के शव बरामद,...

News Updates: गंगा में डूबने वालों में से तीन के शव बरामद, चौथे की तलाश जारी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। इंचौली थानाक्षेत्र के जलालपुर गांव में एक ही परिवार के चार किशोरों के गंगा में डूबने से गांव में मातम छाया हुआ है। हर किसी की आंखों में आंसू साफ़ देखें जा सकते हैं। हालांकि, रेस्क्यू कर चारों में से तीन किशोर अभिषेक, दीपांशु और प्रियांशु के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि, हिमांशु की तलाश जारी है। हादसा शुक्रवार को दोपहर करीब 3:30 बजे हस्तिनापुर के मखदूम पुर गंगा घाट पर हुआ।

 

 

बताया जा रहा है कि, गंगा में डुबने वाले चारों अपनी 100 वर्षीय दादी भगवती देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। अंतिम संस्कार के बाद वे नहाने के लिए गए थे और गहरे पानी में डूब गए। डूबने वालों में 21 वर्षीय अभिषेक एलएलबी का छात्र था। जबकि, हिमांशु और प्रियांशु दसवीं और दीपांशु बारहवीं में पढ़ते थे। अभिषेक और हिमांशु कमल सिंह सैनी के बेटे हैं, जबकि दीपांशु और प्रियांशु उनके छोटे भाई सोनू के बेटे हैं। एक अन्य परिजन प्रदीप भी उनके साथ नहाने गए थे। स्थानीय लोगों ने प्रदीप को किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन चारों भाई लहरों में गायब हो गए। हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन कर टीम ने तीन किशोरी के शव को बरामद कर लिया। जबकि, चौथे की तलाश लगातार जारी है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts