spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशSaharanpurजमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे-धारदार हथियार, प्रधान पुत्र...

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे-धारदार हथियार, प्रधान पुत्र की मौत

-


सहारनपुर। नागल में गांव कपासा में जमीन के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल हुए ग्राम प्रधान के बेटे 22 वर्षीय सुमित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बता दें, कि एक पक्ष से ग्राम प्रधान पूनम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनके पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह नौ बजे जब वह अपने घर पर पड़ोस के रहने वाली राजदुलारी तथा अंगूरी के साथ बातचीत कर रही थी। उसी दौरान आरोपी ने उसके घर आकर गाली-गलोच की।

विरोध करने पर वह अपने परिवार के सात लोगों के साथ हाथों में लाठी डंडे तथा धारदार हथियार लेकर आया और हमला कर दिया था। इसमें प्रधान पक्ष से उनके बेटे सुमित समेत विशाल, विकास, मोनू, राजदुलारी, अंगूरी घायल हो गए थे।

उधर, दूसरे पक्ष के सतीश ने ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट कर शेर सिंह, अनुज व सतीश को घायल करने का आरोप लगाया था। सुमित का उपचार चल रहा था, जिसकी देर रात अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts