spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, November 2, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरधना क्षेत्र में दो पक्षों में खुनी संघर्ष, सांप्रदायिक बवाल के बाद...

सरधना क्षेत्र में दो पक्षों में खुनी संघर्ष, सांप्रदायिक बवाल के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। रविवार शाम सरधना थानाक्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में हुए बवाल के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति है। हालांकि, ऐतिहात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जबकि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। ताकि, किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सकें। वहीं, गांव में हुए बवाल के बाद पीड़ित युवती के भाई की तहरीर पर 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनकी तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही है।

सरधना थानाक्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव के बाहरी छोर पर हिंदू पक्ष के लोग गोबर के उपले बनाते हैं। रविवार दोपहर को भी कुछ युक्तियां उपले बना रही थी। इस दौरान गांव की ही रहने वाली नजमा के 10 साल के बेटे सुल्तान ने उपले तोड़ दिए। इसके बाद उपले बना रही युक्ति ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस बात् पर नजमा और युक्ति में मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। मुस्लिम पक्ष के लोग धारदार हथियार और तमंचे लेकर युवती के घर में घुस गए।

दोनों पक्षों में फायरिंग हुई और जमकर पत्थर चले। मारपीट में दोनों तरफ के 12 लोग घायल हो गए। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

वहीं युवती पक्ष के ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह हिंदू पक्ष की युवती उपले बना रही थी। कुछ युवक पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। मुंह दबाकर जंगल में ले जाने लगे। किसी तरह युवती आरोपियों के चंगुल से बचकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने दोपहर में पंचायत बुलाई। आरोपियों के माफी मांगने पर समझौता करा दिया गया। लेकिन कुछ देर बाद मुस्लिम पक्ष के लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार व तमंचे लेकर आ गए।

आरोपियों ने युवती के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग की। शोर सुनकर हिंदू पक्ष के लोग पहुंचे तो दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव हुआ। दोनों तरफ के 12 लोग घायल हो गए।

वहीं, सांप्रदायिक बवाल की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सरधना, सरूरपुर व रोहटा थाना पुलिस गांव में पहुंच गई। कई लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जबकि, हमला करने वाले लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

मेहरमती गणेशपुर गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में माहौल शांत है, फोर्स लगी है। पीड़ित युवती के भाई की तहरीर पर मुस्लिम पक्ष के 8 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। – राकेश मिश्रा, एसपी देहात।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts