Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाकियू अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं को लेकर दिया धरना

भाकियू अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं को लेकर दिया धरना

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय आवाहन पर गन्ना मूल्य घोषित न होने और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया। भाकियू के चौधरी जगपाल सिंह की अध्यक्षता में किसानों की प्रमुख माँगो को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।

बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित धरने पर संचालन कालू प्रधान ने किया। धरने के दौरान किसानों ने प्रशासन के सामनें अपनी बात रखी। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष आकाश सिरोही, विनोद जाटौली, प्रदेश सचिव सोहसिंघ प्रधान, मैराज मलिक, सोहित चौधरी, गुरप्रीत सिंह बिंद्रा, कपिल पुनिया, सचिन सकौती, विक्की चौधरी, प्रदीप व ऋषि पाल आदि किसान मौजूद रहे।

इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष चौधरी आकाश सिरोही ने कहा कि अगर जल्द ही गन्ना मूल्य घोषित नही हुआ तो प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय को गाजीपुर बॉर्डर में बदल दिया जायेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts