Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा युवा मंडल अध्यक्ष ने लगाया प्लॉट कब्जाने का आरोप

भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष ने लगाया प्लॉट कब्जाने का आरोप

-


मेरठ। दौराला के युवा मंडल अध्यक्ष का बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में भाजपा ने भू-माफियाओं पर उनके प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे है। भाजपा नेता ने वीडियो में अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों से लेकर वह प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर चुके है, लेकिन उन्हें उनके प्लॉट पर कब्जा नहीं मिला।

भाजपा सरकार में भू-माफियाओं के खिलाफ लगातार सरकार अभियान चला रही है, लेकिन अपनी ही सरकार में दौराला थाना क्षेत्र के पनवाड़ी गांव निवासी युवा मोर्चा के दौराला मंडल अध्यक्ष मुदित शर्मा को अपने प्लॉट को कब्जा मुक्त कराने में एडी चोटी तक के जोर लगाने पड़ रहे है। बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मुदित शर्मा कहते हुए नजर आ रहे है कि उन्होंने एक साल पहले कंकरखेड़ा स्थित एक रेस्टोरेंट के बराबर में प्लॉट खरीदा था और उन्हें कब्जा भी मिल गया था। लेकिन इसके बाद एक व्यक्ति ने विवाद कर दिया और कंकरखेड़ा पुलिस ने उक्त व्यक्ति को प्लॉट पर कब्जा दिला दिया। तभी से वह लगातार प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा के जनप्रतिनिधियों से प्लॉट पर कब्जा दिलाए जाने की गुहार लगा रहे है, लेकिन साल बीतने के बाद भी उन्हें कब्जा नहीं मिल सका।

 

इस संबंध में मुदित शर्मा ने बात की गई तो उन्होंने बताया कि सालभर पहले उन्होंने यह प्लॉट अपनी गाड़ी बेचकर व जमापूंजी से यह प्लॉट खरीदा था, लेकिन उन्हें प्लॉट पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों व भाजपा के जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts