Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपाइयों ने घर-घर जाकर दी योजनाओं की जानकारी

भाजपाइयों ने घर-घर जाकर दी योजनाओं की जानकारी

-


मेरठ। पल्लवपुरम मंडल में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।

वार्ड 57 में क्षत्रिय महामंत्री विकाश अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव के नेतृत्व में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं से लाखों-करोड़ों परिवार को फायदा मिला है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की।

इस मौके पर पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, राहुल राणा, सुनीता, सतवीर, गिरवर, जया, विनोद, महेंद्र, प्रदीप, जगत आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts