Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: सरदार पटेल की जयंती पर भाजपाइयों ने निकाली...

Meerut News In Hindi: सरदार पटेल की जयंती पर भाजपाइयों ने निकाली पदयात्रा

-

– शास्त्रीनगर में स्कूली बच्चों के साथ भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी रहीं पदयात्रा में शामिल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गुरुवार को भाजपाइयों ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के लिए एकता पदयात्रा निकाली गई।

 

 

जो जागृति विहार स्थित मंशा देवी मंदिर से शुरू हुई। पदयात्रा मंशा देवी मंदिर से शुरू होकर कालिया गढ़ी चौराहे से होती हुई सेक्टर-6 स्थित पीएनबी बैंक, जागृति विहार सेक्टर-3, सेक्टर-2, शास्त्री नगर सी ब्लॉक, शास्त्री नगर डी ब्लॉक, शास्त्री नगर सेक्टर दो, शास्त्री नगर में मार्केट से गुजरते हुए सेंट्रल मार्केट पहुंची।

पदयात्रा में भाजपाई भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। वहीं, पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया।
इस दौरान उर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने बताया कि, एक भारतीय जनता पार्टी ही है जो सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के द्वारा सभी प्रेरणास्रोत और समाज के लिए कार्य करने वाले महापुरुष का सम्मान करती आई है।

इसलिए आज हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते सरदार पटेल के द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है।

उन्होंने कहा कि, सरदार वल्लभभाई पटेल एक वकील और राजनीतिज्ञ थे।जिन्होंने ब्रिटिश शासन से भारतीय स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। 1947 में देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद, उन्होंने इसके पहले उप प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें नव स्वतंत्र राष्ट्र के विविध और अक्सर झगड़ालू राज्यों को एकजुट करने का श्रेय भी दिया जाता है।

इस मौके पर मेयर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की पूरी टीम मुख्य रूप से मौजूद रही।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts