spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा ने राम को सीता से अलग कर दिया: त्रिलोक त्यागी

भाजपा ने राम को सीता से अलग कर दिया: त्रिलोक त्यागी

-

– अलक्जेंडर क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोले रालोद के राष्ट्रीय महासचिव


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भाजपा वाले हिंदुत्व और महिला सम्मान का खोखला गुणगान करते हैं। भाजपा ने सीताराम को अलग कर श्रीराम कर दिया, भाजपा महिला विरोधी है। इनकी डोर नागपुर के हाथ ह जंहा शादी करने का प्रचलन नही है। यह बात त्रिलोक त्यागी ने अलक्जेंडर क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जयंती पर पूरे देश मे अवकाश की घोषणा होनी चाहिये। राष्ट्रीय लोकदल सप्ताह भर चौधरी चरण सिंह जयंती मनाएगा। 23 से 31 दिसंबर तक तक राट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाएगी।

 

 

त्रिलोक त्यागी ने बेरोजगारी पर कहा कि अब मोदी सरकार बेरोजगारी के आंकड़े भी नही देती है। मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ नोकरी की बात की थी। जबकि 10 साल में मात्र 71 हजार को नौकरी दी गई है। लगातार बढ़ती बेरोजगारी देश का युवा परेशान है। शिक्षा भी सस्ती करने के बजाए महंगी करते जा रहे हैं।

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। किसानों का सबसे ज्यादा शोषण इसी सरकार में हो रहा है। गन्ना सत्र शुरू हुए कितना समय हो चुका है, लेकिन अब तक गन्ना मूल्य तय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस समय गन्ना उत्पादन पर 311 रुपये प्रति कुंतल लागत आ रही है, ऐसे में कम से कम गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए।

रालोद नेता ने कहा कि भाजपा वाले अयोध्या में दीप जलाकर रिकॉर्ड तोड़ रहे हंै, तो हरियाणा सरकार का भी रिकार्ड तोड़ दो। जिससे गन्ना किसानों की दीपावली मन सके। इस दौरान रालोद नेता डा. राजकुमार सांगवान, मनीषा अहलावत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts