– वायदे: बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के लिए वादा।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया। भरोसा पत्र के नाम से जारी घोषणा पत्र में पार्टी ने बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के लिए नए मार्ग दिखाने का वादा किया है। बीजेपी ने इस बार संकल्प पत्र की जगह अपने घोषणा पत्र को भरोसा पत्र नाम दिया है।

पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा ये संकल्प पत्र बंगाल के हर वर्ग को निराशा से निकलने का मार्ग है। किसान को एक नया मार्ग दिखाएगा। साथ ही ये बेरोजगार युवाओं और भयभीत महिलाओं के लिए नया मार्ग दिखाने वाला संकल्प पत्र है। बंगाल की जनता के लिए काली रात्रि से मुक्ति का भी संकल्प पत्र है। पार्टी के संकल्प पत्र के बारे में अमित शाह ने कहा यह बंगाल के नागरिकों को नई आशा देगा।
इस संकल्प पत्र को बंगाल की जनता के सामने रखा गया है, इसमें उनके लिए नई आशा है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता दीदी को मैंडेट दिया, फिर दूसरी बार भी मौका दिया। उन्हें तीसरा मौका भी मिला, लेकिन जिस आशा से जनता ने जनमत दिया था, उससे उन्हें निराशा हुई और अब बंगाल की जनता निराश है. पिछले दस सालों में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका विपक्ष निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि ये हमारा संकल्प पत्र बीजेपी की विकसित बंगाल के लिए रोड मैप है, ये भरोसे का शपथ पत्र है। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 15 साल का दुश्वापन में हम बंगाल में विकास का रास्ता खोलेंगे। राज्य में 2 चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, पार्टी सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ अपना चुनावी अभियान तेज कर रही है।
अमित शाह ने जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल अब तृणमूल कांग्रेस से मुक्ति चाहता है। साथ ही उन्होंने बताया कि आज वह डेबरा में जनसंपर्क कार्यक्रमों और खड़गपुर में एक रोड शो करने जा रहे हैं।


