spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBijnorविपक्ष के आधे नेता जेल में, आधे बेल पर : जेपी नड्डा

विपक्ष के आधे नेता जेल में, आधे बेल पर : जेपी नड्डा

-

– भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपा-कांग्रेस और आप पर साधा निशाना


बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक जनता को लुभाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धामपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज नगीना लोकसभा सीट पर मतदाताओं को साधने पहुंचे। वह मुरादाबाद मार्ग स्थित प्रियंका सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ओम कुमार के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जनसभा के मंच से बोलते हुए जेपी नड्डा ने सपा, कांग्रेस, टीएमसी और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मंच से भाजपा सरकार की योजनाएं भी गिनाईं तो विकास कार्यों का भी जिक्र किया।

 

 

जेपी नड्डा ने मंच से बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सबको साथ लेकर चलने की सरकार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। पुलवामा की घटना पर पीएम ने कहा था कि तुमने बहुत बड़ी गलती की है, तुम्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसके दस दिन बाद ही एयर स्ट्राइक की गई। कांग्रेस के नेता प्रमाण मांगते रह गए।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद हटाया गया। क्या वहां के युवाओं ने देश के लिए बलिदान नहीं दिया? पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं का, किसानों, गरीबों का कल्याण हुआ है। शोषित, वंचित, गरीब हर वर्ग को भाजपा ने बल दिया है।

27 नए मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश को दिए हैं। तीन हजार किलोमीटर के हाईवे बनाए गए। नमो भारत ट्रेन चलाई गई। नई सड़कें बन रही हैं। नगीना का विकास हो रहा है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को नगीना सीट से भारी मतों से जिताने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मैं घंमडिया गठबंधन के बारे में आपको बता दूं, यह घंमडिया गठबंधन केवल दो बातों का है। एक गठबंधन है जो भ्रष्टाचारी बचाओ गठबंधन है। ये परिवार की पार्टियां है। कांग्रेस ने चीनी घोटाला किया, चावल का घोटाला किया। टू जी का, थ्री जी का घोटाला किया, विमानों का घोटाला किया। आकाश से पाताल तक कुछ नहीं छोड़ा।

उन्होंने जनता से पूछा कि आप बताइये कि अखिलेश यादव ने लैपटॉप का घोटाला किया या नहीं? अरविंद केजरीवाल ने शराब का घोटाला किया? अब आप मुझे बताइये कि आजम खान, अरविंद केजरीवाल, जेल में है या नहीं? राहुल गांधी बेल पर हैं या नहीं? ये घंमडिया गठबंधन के आधे नेता या तो जेल में और आधे बेल पर है। क्या ऐसे लोगों को आप समर्थन देना चाहेंगे?

जेपी नड्डा के कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 12 बजे हेलीकॉप्टर से धामपुर पहुंचना था, लेकिन उनके पहुंचने में कुछ देरी हुई और वह हेलीकॉप्टर से तकरीबन चार बजे धामपुर पहुंचे। वहीं रैली में मौजूद लोग नड्डा का इंतजार कर रहे थे। वहीं अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन शुरू कर दिया था।

धामपुर के प्रियंका मॉडर्न स्कूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा में समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दोपहर 12 बजे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। नगीना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार, क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts