HomeDelhi Newsबीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

-


एजेंसी, नई दिल्ली। बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार को उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में आडवाणी का इलाज किया जा रहा है।

लालकृष्ण आडवाणी 97 साल के हैं। पिछले 4-5 महीनों के अंदर वो करीब चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, पूर्व उप प्रधानमंत्री डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है।आडवाणी को बार-बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस साल उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुलाई में दिल्ली एम्स से छुट्टी मिलने के कुछ ही दिनों बाद उन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts