spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेश45 वर्षीय भाजपा नेत्री सिपाही के साथ भागी, पति बोला- करोड़ों के...

45 वर्षीय भाजपा नेत्री सिपाही के साथ भागी, पति बोला- करोड़ों के जेवर और बेटे को भी ले गई साथ

-

  • पति बोला, ढाई करोड़ के जेवर और बेटे को भी ले गई साथ।
  • अनहोनी की भी आशंका जताई

भदोही। दो दिन पहले गोपीगंज की रहने वाली 45 साल की एक भाजपा नेत्री 30 साल के पुलिसकर्मी के साथ फरार हो गई थी। महिला के पति भी भाजपा नेता हैं। उन्होंने गोपीगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। अभी तक पुलिस न तो महिला को खोज पाई है, और न ही सिपाही का पता लगा पाई है।

इससे परिवार के लोग परेशान चल रहे हैं। पति ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेत्री ढाई करोड़ रुपये के जेवर भी साथ लेकर गई है। गोपीगंज निवासी भाजपा नेता ने अनहोनी की आशंका जताई है। उनका कहना है पत्नी ने सिपाही के बहकावे में आकर ऐसा कदम उठाया है। उसके साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है। वह पुलिस से बार-बार दोनों का पता लगाने की गुहार लगा रहे हैं। दो दिन बाद भी पत्नी का पता नहीं चल पाया है। इससे परिवार के लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। बेटी रोजाना मां के बारे में पूछती है। उसे जवाब देना मुश्किल हो गया है।

दो दिन पहले भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गोंडा का रहने वाला एक सिपाही उनके घर में किराए पर रहता था। उसी दौरान उसने पत्नी को फुसला लिया। पत्नी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। भनक लगने पर सिपाही को घर से निकाल दिया था। पत्नी को भी समझाया था।

इसके बावजूद पत्नी उसके बहकावे में आ गई। पत्नी 45 साल की है, सिपाही 30 साल का है। केवल पैसे के लिए ही सिपाही ने उसे बहकाया है। सिपाही पत्नी की हत्या भी कर सकता है। पति के अनुसार उनके दो बच्चे भी हैं। 20 साल की बेटी के अलावा 7 साल का एक बेटा भी है। बेटे को भी पत्नी साथ लेकर गई है। वहीं थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts