Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा नहीं चाहती पश्चिमी यूपी अलग राज्य बने

भाजपा नहीं चाहती पश्चिमी यूपी अलग राज्य बने

-

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान के बयान पर बोले सपा विधायक शाहिद मंजूर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग फिर जोर पकड़ रही है। रविवार को मेरठ में पश्चिमी यूपी संघर्ष मोर्चा की बड़ी बैठक हुई। बैठक में मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान ने एक बार फिर वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनाने की बात कही। कहा यह मांग बड़ा जनांदोलन बनेगी।

अब संजीव बालियान के इस बयान पर सियासत गर्मा गई है। मेरठ में किठौर सीट से सपा विधायक शाहिद मंजूर ने बड़ा बयान दिया। शाहिद मंजूर ने कहा है कि पश्चिमी यूपी अलग राज्य बने, यह बेहद जरूरी है। सरकार को इस पर फैसला लेना है। संजीव बालियान तो अपनी सरकार में मंत्री रहे हैं, तभी यह मांग पूरी हो जानी चाहिए थी।

हाईकोर्ट बैंच की मांग भी हो जाएगी पूरी: पूर्व मंत्री और मेरठ किठौर सीट से सपा विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग बहुत पुरानी है।

1986 में भी इस पर आंदोलन हुआ। दिल्ली के पूर्व सीएम चौधरी ब्रहमप्रकाश वो मेरठ आए थे, गर्वनर रहे वीरेंद्र सिंह भी इसके समर्थन थे। हम भी इसके समर्थन में हैं। हाईकोर्ट बेंच की जो मांग सालों से चली आ रही है, अगर वेस्ट यूपी अलग राज्य बना तो, ये मांग स्वत: पूरी हो जाएगी।

पूर्वांचल को नाराज करना नहीं चाहती सरकार

शाहिद मंजूर ने कहा कि इलाहाबाद की एडवोकेसी काफी मजबूत है, इलाहाबाद हाईकोर्ट क्षेत्र से यूपी के ज्यादातर मंत्री आते हैं, वो पूर्वांचल को नाराज नहीं कर सकते। एटा, इटावा, बरेली तक पश्चिमी यूपी राज्य हो, उसके आगे दूसरा राज्य रहे। सरकार को ही इस पर फैसला लेना है। जब संजीव बालियान स्वयं सरकार में मंत्री थे तभी इस मुद्दे पर उन्हें प्रभावी पैरवी कर इसका हल निकलवा लेना चाहिए था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts