spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा ने बदले मंडल अध्यक्ष, विवाद हुआ शुरू

भाजपा ने बदले मंडल अध्यक्ष, विवाद हुआ शुरू

-

– सात मंडलों के बदले अध्यक्षों में एक भी ब्राहमण न होने से सोशल मीडिया पर वार शुरू।


शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। भाजपा के भीतर इस समय काफी उथल पुथल मची हुई है। महानगर अध्यक्ष द्वारा सात मंडलों के अध्यक्ष बदले गए हैं,लेकिन इनमें एक भी ब्राहमण को जगह न देने के कारण सोशल मीडिया पर जातीय वार शुरू हो गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के तहत सब कुछ ठीक होने के बजाए बिगड़ता ही नजर आ रहा है। एक तरफ जहां नगर बोर्ड बैठक के बवाल से विपक्षियों को भाजपा ने मुद्दा थमा दिया। वहीं अब मंडल अध्यक्षों के बदलाव से पार्टी के भीतर जंग शुरू हो गई है।

महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने पल्लवपुरम में जयबीर ठाकुर को हटाते हुए संजय गुप्ता, शास्त्रीनगर में प्रदीप कपूर को हटाते हुए ललित मोरल, मेरठ देहात में रूप किशोर को हटाकर सचिन त्यागी, रिठानी में प्रमोद दीक्षित को हटाकर अमरीश कोरी, अग्रसेन मंडली में मोहित गोयल को हटाकर विकास गुप्ता, मेरठ नगर में प्रवीण शर्मा को हटाकर हिमांशु गर्ग और ब्रहमपुरी में संजय शर्मा को हटाकर अरविंद अरोड़ा को मंडल अध्यक्ष बनाया है।

इन बदले गये मंडल अध्यक्षों की सूची पर अगर गौर करें तो पहले तीन मंडल अध्यक्ष ब्राह्मण थे, लेकिन इस बार एक भी ब्राह्मण को मंडल अध्यक्ष नहीं बनाया है। जबकि तीन वैश्यों सहित लगभग सभी बिरादरियों का समायोजन हुआ है।

अब यह विवाद सोशल मीडिया पर शुरू हो गया है। कई ब्राह्मण कार्यकर्ता एक भी ब्राह्मण को मंडल अध्यक्ष न बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए नजर आ रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts