spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutनिगम में नहीं बन रहे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, लोग परेशान

निगम में नहीं बन रहे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, लोग परेशान

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भले ही नगर निगम से जोनल व्यवस्था लागू कर दी हो। लेकिन अभी भी शहरवासियों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कारण है सीआरएस पोर्टल साइट का सुचारू रूप से नहीं चलना। इससे पहले नगर निगम में ई नगर सेवा के माध्यम 2019 के दिसंबर तक जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने जाते थे। लेकिन इसके बाद एक जनवरी 2020 से दूसरी सीआरएस पोर्टल साइट शुरू की गई। ताकि लोगों को समय से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र मिल सके। लेकिन पिछले काफी समय से यह सीआरएस पोर्टल साइट भी बंद पड़ी है। जिसके चलते शहरवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, जनता की इस समस्या को देखते हुए राज्य सभा सांसद डा लक्ष्मीकांत वाजपेई ने नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा से मुलाकात कर इस समस्या के समाधान की मांग की। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई का कहना था कि मेरठ नगर निगम भ्रष्टाचार फैला जा रहा है। जिसके चलते लोगों के अब काम होने ही बंद हो गए हैं। नगर निगम शहवासियों की समस्या का समाधान करने के लिए है ना कि परेशान करने के लिए। वहीं मुलाकात के दौरान जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लोगों को आसानी से उपलब्ध हो जाए और जोनल व्यवस्था लागू हो, इसको लेकर भी मंथन हुआ था।

इसके बाद नगर निगम के अधिकारी जोनल व्यवस्था लागू कराने की तैयारी में लग गए। लेकिन सीआरएस पोर्टल साइट नहीं चलने से जिन लोगों को स्कूल में जन्म प्रमाण पत्र देने हैं, वह लोग ज्यादा परेशान होते दिखाई दे रहे है।

इन्होंने कहा……

सीआरएस पोर्टल की साइट सुचारू रूप से नहीं चलने के कारण लोगों के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समय से नहीं बन पा रहे हैं। जिसके चलते लोगों के सामने समस्या पैदा हो रही है। जल्द ही इस समस्या को लेकर अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। ताकि, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समय से बन सके। – डॉक्टर गजेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts