HomeCRIME NEWSMEERUT: तमंचे के बल पर युवक से बाइक लूटी....पुलिस ने कर दिया...

MEERUT: तमंचे के बल पर युवक से बाइक लूटी….पुलिस ने कर दिया खेला: लूट की रिपोर्ट को चोरी में दर्ज किया

यूपी के मेरठ से एक युवक के साथ तमंचे के बल पर बाइक लूटने का मामला सामने आया है। जब पुलिस थाने रिपोर्ट लिखवाने गया, तो पुलिस ने खेला कर दिया। युवक ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया।

-

मेरठ- उत्तर-प्रदेश के मेरठ में एक युवक के साथ बदमाशो ने तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। युवक ने बताया रविवार रात वह नये गांव से भगत लाइन की ओर आ रहा था। वहां पर वह शौच करने के लिए रूक गया। तभी 1 बाइक व 1 स्कूटी पर सवार 6 लड़के आये और तमंचा दिखाकर युवक से बाइक लूट कर ले गये।

युवक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह जब शिकायत दर्ज कराने थाने गया तो उसने उसके साथ हुई लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी , लेकिन पुलिस ने लूट की घटना की बजाय चोरी में मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित का कहना है पुलिस कुछ नहीं कर रही है। अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। बल्कि लूट की घटना को चोरी में ओर दर्ज कर लिया है। वह पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है।

पूरा मामला लाल कुर्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भगत लाइन इलाके का है। जहां सूरज नाम के युवक के साथ रविवार रात वारदात हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts