Homeउत्तर प्रदेशBijnorबिजनौर: कालागढ़ में बाघ के हमले में महिला की मौत

बिजनौर: कालागढ़ में बाघ के हमले में महिला की मौत

-


बिजनौर। अफजलगढ़ बाघ ने घर के आंगन में बर्तन धो रही टीना (22) पत्नी नितिन कुमार पर हमला कर जख्मी कर दिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वर्कचार्ज कॉलोनी कालागढ़ निवासी टीना बुधवार की रात अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। मकान के पीछे की दीवार कूदकर एक बाघ आंगन में आ गया और उस पर हमला कर दिया। चीख सुनकर पति नितिन बाहर आया और शोर मचा दिया। इसके बाद बाघ दीवार कूद कर वापस चला गया। सीएचसी में चिकित्सक ने टीना को मृत घोषित कर दिया। दो वर्ष पहले ही टीना का विवाह हुआ था। एक छोटा बच्चा भी है।

सीओ अंजनी कुमार ने घटना के बारे में जानकारी ली। उधर, वन विभाग ने गश्ती दल मौके पर तैनात कर दिए हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डी नायक के अनुसार महिला पर हमला करने वाले जीव पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts