spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBijnorBijnor: जज के यहां चोरी करने वाले गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Bijnor: जज के यहां चोरी करने वाले गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

-

– दो महिलाओं ने युवक के साथ मिलकर की थी चोरी।

बिजनौर। पुलिस ने प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड के आवास में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस मामले में कोतवाली शहर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। हालांकि, इस चोरी में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

 

 

यह घटना 30 दिसंबर को बिजनौर की प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, स्वाति वर्मा के आवास विकास कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर हुई थी। अज्ञात चोरों ने उनके घर से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया था। इस संबंध में 1 जनवरी को कोतवाली शहर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। कोतवाली शहर पुलिस और सर्विलांस/एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इस चोरी का सफल अनावरण किया। पुलिस ने मनोज वर्मा (निवासी सम्भा बाजार), कीर्ति वर्मा (निवासी कांशीराम कॉलोनी, हाल ऋषिकेश) और रीता (निवासी धामपुर, हाल देहरादून) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिला कीर्ति वर्मा ने बताया कि चोरी का सामान उसे उसके मित्र सोनू शर्मा ने दिया था। उसने यह भी बताया कि चोरी की वारदात में सोनू शर्मा और उसके दोस्त घनश्याम शामिल थे। अभियुक्तों ने चोरी का कुछ सामान अलग-अलग जगहों पर छिपा दिया था और शेष को बेचने की फिराक में थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कंगन, दो सोने की चेन, अंगूठियां, गिन्नी, कान की बाली, एक एलसीडी टीवी, नकदी, कपड़े, बैग और अन्य घरेलू सामान बरामद किया है। इस मामले में सोनू शर्मा, घनश्याम सिंह और सुरेश अभी भी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि जज के आवास पर हुई चोरी के मामले में दो महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी गया अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया है मुख्य आरोपी सोनू शर्मा व उसका दोस्त घनश्याम जेल में बंद है अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts