Homeउत्तर प्रदेशBijnorबिजनौर: तेंदुए ने छह बकरियों को बनाया शिकार, दीवार फांदकर घर में...

बिजनौर: तेंदुए ने छह बकरियों को बनाया शिकार, दीवार फांदकर घर में घुसा

-

बिजनौर। शेरकोट क्षेत्र में गुलदार ने आधा दर्जन बकरियों को अपना शिकार बना लिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। शेरकोट थाना क्षेत्र के रामसहायवाला चुंगी के पास स्थित अफसर के मकान में यह घटना हुई।

सोमवार रात गुलदार दीवार फांदकर घर में घुसा। उसने 6 बकरियों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। गुलदार एक बकरी को उठाकर भी ले गया। सुबह होने पर घटना का पता चला। इससे आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। बकरी स्वामी अफसर ने बताया कि उसका करीब 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

वन रेंजर गोविंद राम गंगवार ने मौके का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित बकरी स्वामी को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही गुलदार की धरपकड़ के लिए वहां पिंजरा लगाया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts