spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBijnorबिजनौर: नाले में मिला सात साल की बच्ची का शव

बिजनौर: नाले में मिला सात साल की बच्ची का शव

-

  • कल शाम से थी लापता, खुलासे को पुलिस की चार टीमों का गठन

बिजनौर। नहटौर इलाके में सोमवार से गायब एक 7 साल की मासूम बच्ची का शव घर से दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। डॉग स्क्वॉड की मदद से मिले शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सहित पुलिस के आला अफसरों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के लिए चार टीमों को गठन किया है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

नहटौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला छापे ग्रान के रहने वाले तहसीन अहमद की 7 वर्षीय बेटी अल्शिफा जो कि पहली क्लास की छात्रा थी, सोमवार की शाम घर के पास खेल रही थी। तभी वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार को परिजन थाने पहुंचे और बच्ची के गायब होने की सूचना दी।

पुलिस की टीम ने बच्ची की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड के साथ तलाश शुरू की तो डॉग स्क्वॉड की निशानदेही से बाईपास के पास मुस्लिम फण्ड स्कूल के पीछे डंपिंग ग्राउंड के पास नाले में बच्ची का शव पड़ा मिला। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जैसे जैसे लोगों को खबर मिली वैसे ही काफी लोगो की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। मौके पर एसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी ग्रामीण रामअर्ज सहित पुलिस के आला अफसर पहुंचे।घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया।

वहीं इस मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि आज दोपहर को नहटौर के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बच्ची की गायब होने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस की मल्टीपल टीमें बच्चों की तलाश के लिए लगाई गई थी। डॉग स्क्वॉड व पुलिस की टीम ने बच्ची के शव को नाले व डंपिंग ग्राउंड के पास से बरामद किया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस के चार टीमों को लगाया गया है। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts