Homeउत्तर प्रदेशMeerutधीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा के लिए हुआ भूमि पूजन, पढ़िए पूरी...

धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा के लिए हुआ भूमि पूजन, पढ़िए पूरी खबर

- आने वाली 25 मार्च से 29 मार्च तक जागृति विहार एक्सटेंशन पर बागेश्वर सरकार पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हनुमत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लाखों की संख्या में भक्त शामिल होंगे।

-

– मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और विधायक अमित अग्रवाल रहे मौजूद।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सनातन कथा समिति के तत्वाधान में जागृति विहार एक्सटेंशन पर आयोजित होने वाली श्री हनुमंत कथा का भूमि पूजन गुरुवार सुबह विधि विधान से किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, मेयर
हरिकांत अहलूवालिया, निवर्तमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, निवर्तमान विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कथा के संयोजक नीरज मित्तल गणेश अग्रवाल ने विधि विधान से भगवान की पूजा अर्चना की। जिसके बाद भूमि पूजन किया गया।

बता दें कि आने वाली 25 मार्च से 29 मार्च तक जागृति विहार एक्सटेंशन पर बागेश्वर सरकार पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हनुमत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लाखों की संख्या में भक्त शामिल होंगे।

इसके लिए जागृति विहार एक्सटेंशन परिसर में विशाल कथा पांडाल के साथ ही पार्किंग आदि की बड़ी व्यवस्था की गई है। इस कथा आयोजन के साथ पुलिस के जहां पांच सौ से ज्यादा जवाब, चिकित्सा विभाग की तरफ से एंबुलेंस के साथ ही चिकित्सा शिविर भी लगेगा। ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts