spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, December 23, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerut8 अक्टूबर को होगा जीमखाना में श्री रामलीला का भूमि पूजन

8 अक्टूबर को होगा जीमखाना में श्री रामलीला का भूमि पूजन

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप पर श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का संचालन महामंत्री मनोज अग्रवाल खद्दर द्वारा किया गया। वर्ष 2023 श्री सनातन धर्म राक्षणि सभा पंजीकृत मेरठ शहर के तत्वाधान में श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर द्वारा 8 अक्टूबर 2023 को जिमखाना मैदान बुढ़ाना गेट पर भूमि पूजन किया जाएगा। 12 अक्टूबर 2023 को महादेव जी की बारात दोपहर 12 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से प्रारंभ होकर पुनः बुढ़ाना गेट पर संपन्न होगी। लीला मंचन 13 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 23 अक्टूबर तक होगा। दशहरे पर पर संपूर्ण लीला व रावण दहन 24 अक्टूबर 2023 रामलीला मैदान दिल्ली रोड मेरठ शहर पर शाम 6:00 बजे से होगा।

इस मौके पर वर्ष 2023 के पदाधिकारी की सूची का प्रकाशन किया गया। माननीय राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई मुख्य संरक्षक, वरिष्ठ संरक्षक डॉ रामकुमार गुप्ता , अजय अग्रवाल अध्यक्ष सनातन धर्म दक्षिणी सभा, माननीय विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, कुंवर शेखर विजेंद्र शोभित विश्वविद्यालय, संजय रस्तोगी सी ए, आलोक गुप्ता गुप्ता क्लासेस, कमल दत्त शर्मा, संरक्षक राजकुमार रस्तोगी , राहुल दास मुख्य पूजन कर्ता दशहरा पर्व, प्रदीप अग्रवाल मुख्य आरती कर्ता दशहरा पर्व, संजय अग्रवाल रतिराम खूबचंद तेल वाले मुख्य तिलक कर्ता दशहरा पर्व, रोहताश कुमार प्रजापति मुख्य संयोजक दशहरा पर्व, मनीष प्रताप दशहरा पर्व विश्राम कर्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकिशन गुप्ता चेयरमैन रेड क्रॉस सोसाइटी, अजय गोयल अनन्या पेपर, मनोज जिंदल उमा कंस्ट्रक्शन, दीपक गोयल गोयल स्पोर्ट्स इंडस्टरीज, अजीत शर्मा के डी स्पोर्ट्स, राजन सिंघल रॉयल रबर स्टैंप, उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल प्लास्टिक, सचिन गोयल गोयल स्पोर्ट्स, राकेश शर्मा मुख्य संयोजक जिमखाना मैदान, संदीप गोयल रेवाड़ी सहसंयोजक जिमखाना मैदान, बी एन शर्मा, ओपी शर्मा, करुणेश हालन, आरबी शर्मा, अनिल गोल्डी, दीपक शर्मा, संदीप पाराशर, सिद्धार्थ गुप्ता, गगन शर्मा सनी गुप्ता, हर्षित गुप्ता लोहे वाले, हिमांशु अग्रवाल, मनोज वर्मा, उमा शंकरपाल, विवेक त्यागी, पंकज गोयल, विकास मित्तल, विपिन अग्रवाल, अपार मेहरा, विनीत गोयल, डॉक्टर टी सी शर्मा, दीपक सिंघल पिंटू, पुनीत गोयल केशव, नरेंद्र उपाध्याय तथा विपुल सिंघल महामंत्री मेरठ मण्डप एसोसिएशन को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष होने वाली लीला मंचन श्रीजी कला मंच ग्रेटर नोएडा निर्देशक संदीप कुमार अरोड़ा , सह निर्देशिका रश्मि शर्मा द्वारा किया जाएगा। इस वर्ष चंडीगढ़ में निर्देशक को की प्रतियोगिता में संदीप कुमार अरोड़ा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। लीला मंचन में सूपर्णखा का किरदार निभाने वाली कलाकार श्रीमती अर्चना मूलनिवासी अलीगढ़ से है, उनको वर्ष 2023 में राष्ट्रपति द्वारा उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया है। नृतिका कुमारी हर्ष खरे गोल्ड मेडलिस्ट कत्थक अपनी संपूर्ण टीम व इंदौर से प्रतीक्षा,सहित लीला मंचन के दौरान अपनी नृत्यकी प्रस्तुत करेंगे।

इस वर्ष जिमखाना मैदान में भव्य स्टेज का निर्माण किया जाएगा यह स्टेज 35 फीट ऊंचा होगा। भक्तों के लिए व्यवस्थित रूप से कुर्सियां तथा बैरिकेडिंग की जाएगी। बैरिकेडिंग में टीन का इस्तेमाल ना करते हुए इस वर्ष संपूर्ण स्टील की बैरिकेडिंग का प्रयोग किया जाएगा। मंचन के दौरान प्रभु को भक्तो के बीच में आने के लिए रैंप बनाया जाएगा ताकि वह अपनी प्रस्तुति करते हुए भक्तों के बीच आ सके। इस वर्ष रामलीला मैदान दिल्ली रोड पर संपूर्ण रामलीला का आयोजन किया जाएगा प्रभु के जन्म से लेकर रावण दहन तक होने वाली इस लीला को 3 घंटे में प्रस्तुत किया जाएगा। दशहरे के पर्व पर भव्य आतिशबाजी होगी।

इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता , महामंत्री मनोज अग्रवाल खद्दर, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल बबलू, संयोजक अंबुज गुप्ता, आलोक गुप्ता, राज किशोर रस्तोगी, रोहताश प्रजापति, हरिकिशन गुप्ता, मनोज जिंदल, दीपक गोयल ,अजीत शर्मा, राजन सिंघल, राजेंद्र अग्रवाल प्लास्टिक, राकेश शर्मा, संदीप गोयल रेवड़ी, अनिल गोल्डी, सिद्धार्थ गुप्ता, मनोज वर्मा, उमाशंकर पाल, पंकज गोयल, विकास मित्तल, अपार मेहरा, मनोज अग्रवाल दवाई वाले, डॉक्टर टी सी शर्मा, दीपक सिंघल पिंटू, विपुल सिंघल, मयंक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts