spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutभटनागर सभा ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

भटनागर सभा ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

-

 

  • धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव,

  • तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।


मेरठ में रविवार को भटनागर सभा मेरठ की तरफ से मेरठ कैंट स्थित भगवान पैलेस में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें लोकगीत, राष्ट्रपति गीत एवं डांस, क्वीन सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उर्मिला भटनागर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. आशा भटनागर पूर्व विभाग अध्यक्ष आईएन पीजी कॉलेज उपस्थित रही। सर्वप्रथम सभा के पदाधिकारी द्वारा आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की गई। उसके पश्चात अक्षरा भटनागर द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गई। इसी कड़ी में वैष्णवी, इशिका, रश्मी, ईशानी, आकृति, अंजना, पीहू, दीप्ति ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

 

 

वहीं कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले सभी बच्चों को पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें उपहार के साथ सभी को पौधे भी भेंट किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला सभा की अध्यक्ष गीता भटनागर, शैली भटनागर, रश्मि भटनागर, उपासना भटनागर, अंजना भटनागर सहित अन्य पदाधिकारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

 

Related articles

1 COMMENT

  1. हर साल की तरह भटनागर सभा मेरठ द्वारा तीज महोत्सव का बहुत ही सफल आयोजन किया गया, भटनागर कायस्थ समाज की महिलाओ और बच्चियों द्वारा बहुत सी मनोरम और सूंदर प्रस्तुतिया दी गई, और हमारे कर्मठ, निष्ठावान मिडिया सहयोगी श्री विशाल भटनागर जी ने हमेशा की तरह इस कार्यकर्म को भी अपनी लेखनी और छाया चित्रों द्वारा जन जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया, समस्त भटनागर कार्यकारणी का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts