spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutएक लाख का ईनामी सुपारी किलर हुआ गिरफ्तार

एक लाख का ईनामी सुपारी किलर हुआ गिरफ्तार

-

  • केवल एक गोली मारकर ठिकाने लगा देता था मनप्रीत,
  • एसटीएफ ने किया गिरफ्तार,

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बहसूमा क्षेत्र के किशनपुर गांव में स्थित गुरुद्वारा साहिब में 6 जनवरी 2023 को तीरथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार चल रहे एक लाख के शूटर इनामी सन्नी उर्फ मनप्रीत को नोएडा एसटीएफ टीम ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। सन्नी के बारे में कहा जाता है कि वह केवल एक गोली मारकर शिकार को मौत के घाट उतार देता था।

2022 में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में लतीफपुर ग्राम प्रधान पद के लिए सज्जन सिंह और दिलदार सिंह मैदान में थे। यहां पर दिलदार सिंह ग्राम प्रधान बने। इसके बाद सज्जन सिंह ने अपनी रंजिश निकालने के लिए शूटर सनी को दिलदार सिंह के बहनोई तीरथ सिंह की हत्या की सुपारी दी। शूटर सन्नी ने गांव के ही चार अन्य लोगों को साथ लेकर तीरथ सिंह की हत्या का प्लान बनाया। गुरुद्वारा साहिब में बैठे तीरथ सिंह की 6 जनवरी 2023 को हत्या कर दी गई। पुलिस ने नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया था।

पांचवां आरोपी सन्नी फरार चल रहा था, जो ग्राम प्रधान दिलदार सिंह की हत्या करना चाहता था। ग्राम प्रधान ने भी अपनी हत्या का अंदेशा जताया था। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम प्रधान दिलदार सिंह की सुरक्षा के लिए एक गनर दिया था। शूटर सन्नी बेहद शातिर है और लगातार लोकेशन बदल रहा था। पुलिस को लगातार एक वर्ष तक चकमा देता रहा। पुलिस ने पूर्व में 25 हजार का इनाम घोषित किया, उसके बाद 50 हजार और अब एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस अभी तक आरोपी कुलदीप उर्फ मकड़ी पुत्र संतोक सिंह, परमजीत उर्फ गुल्ला पुत्र छग्गन सिंह, पूर्व प्रधान सज्जन सिंह निवासी लतीफपुर को जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि पूर्व प्रधान सज्जन सिंह ने ही गांव के मनप्रीत उर्फ सन्नी को तीरथ को मारने के लिए कहा था। इसके बदले उन्हें पैसे दिए गए थे।

उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान सज्जन सिंह, वर्तमान प्रधान दिलदार सिंह से चुनावी रंजिश रखता था। दिलदार सिंह तीरथ सिंह का साला है। सहयोगी रहा मनप्रीत उर्फ सन्नी चुनाव के बाद किसी बात पर दिलदार के खिलाफ हो गया था। इसका फायदा पूर्व प्रधान सज्जन सिंह ने उठाया। सन्नी को दिलदार के खिलाफ इस्तेमाल किया। कुछ रुपयों का लालच देकर दिलदार को चुनाव जिताने वाले उसके जीजा तीरथ सिंह को मारने की योजना बनाई। इस पर सन्नी भी दिलदार से बदला लेने के लिए तैयार हो गया। सन्नी ने इस योजना में कुलदीप उर्फ मकड़ी, परमजीत उर्फ गुल्ला को भी रुपयों का लालच देकर अपने साथ कर लिया। किशनपुर गांव जाकर तीरथ सिंह की रेकी की। जैसे ही वह ससुराल से लौटा, तो सन्नी ने उसे गोली मार दी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts