Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशबरेली: प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़ी मालगाड़ी में आग लगी, धुआं उठता देख...

बरेली: प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़ी मालगाड़ी में आग लगी, धुआं उठता देख कर्मचारी दौड़े

घटना शनिवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर पर हुई। कर्मचारियों ने पानी की बाल्टियों और फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया।

-

आखिरी डिब्बे से धुआं उठता देख कर्मचारी दौड़े, मची अफरा-तफरी।

बरेली। जंक्शन पर खड़ी एक मालगाड़ी के आखिरी डिब्बे से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। डिब्बे से धुआं निकलता देख यात्रियों और रेलवे स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई।

मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों और फढऋ की टीम ने सबसे पहले जलती हुई बोगी को बाकी ट्रेन से काटकर अलग किया, ताकि आग अन्य डिब्बों तक न फैल सके। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। घटना शनिवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर पर हुई।
कर्मचारियों ने पानी की बाल्टियों और फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया और समय रहते इसे बुझा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह सामने आ पाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts