HomeAccident NewsBareilly Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

Bareilly Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

-


बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर कार से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे।

 

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी मुनीश शर्मा (40), नुक्ता प्रसाद (38) और जितेंद्र (32) शुक्रवार रात बाइक से रिठौरा आ रहे थे। नुक्ता प्रसाद बाइक चला रहे थे। हाईवे पर प्रभु फिलिंग स्टेशन के सामने एक ठेले को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार में घुस गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये कार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts