Homepolitics newsबांसुरी स्वराज का बैग चर्चा में

बांसुरी स्वराज का बैग चर्चा में

-


नई दिल्ली। राजनीति में कई बार जो चीजें आप बोलकर नहीं समझा सकते उससे कहीं ज्यादा बेहतर तरीके से वो चीज सांकेतिक तौर पर आप कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद बांसुरी स्वराज जब वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर होने वाली जेपीसी की बैठक में पहुंची तो उनके कंधे पर एक बैग था।

अब ये बैग खूब सुर्खियां बंटोर रहा है। दरअसल, इस बैग पर लिखा था नेशनल हेराल्ड की लूट। बांसुरी के इस बैग की तुलना प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन लिखे बैग से कर रहे हैं। लोग बांसुरी के इस कदम को उसका जवाब भी मान रहे हैं।

जेपीसी में इस बैग के साथ पहुंचने पर बांसरी स्वराज ने कहा कि ये पहली बार है जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले मीडिया में भ्रष्टाचार हुआ है। ईडी की चार्जशीट कांग्रेस की पुरानी कार्यशैली और विचारधारा को उजागर करती है।

सेवा की आड़ में वे सार्वजनिक संस्थानों को अपनी निजी संपत्ति बढ़ाने का साधन बनाते हैं। ये बहुत गंभीर मामला है। इन लोगों ने दो हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को कोड़ियों के भाग में महज 50 लाख रुपये में यंग इंडिया ने हड़प ली। यंग इंडिया ऐसी कंपनी है जिसकी 76 फीसदी आॅनरशिप गांधी परिवार की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts