spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBaghpatबागपत: सांप के काटने से बुजुर्ग महिला की मौत

बागपत: सांप के काटने से बुजुर्ग महिला की मौत

-

बागपत। शहर कोतवाली क्षेत्र के गली नंबर 6 में कूड़े के ढेर में छिपे कोबरा ने 78 वर्षीय महिला को काट लिया। महिला की पहचान भेड़ापुर गांव की रहने वाली जगवती के रूप में हुई।

जगवती पिछले 3 साल से अपनी बेटी के घर में रह रही थीं। घटना उस समय हुई जब वह मकान के एक कोने में पड़े कूड़े को हटाने का प्रयास कर रही थीं। कूड़े में छिपे जहरीले सांप ने उनके हाथ में काट लिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत जगवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। महिला की मृत्यु से परिजन शोक में डूबे हैं। स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts