– खेतों की तरफ जाते समय हादसा, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस।
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। यह घटना भाग्यनगर और दयाल नगर गांवों के बीच हुई। घायल किसान को दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


